अनूपपुर। लंबित वारंटों की तामीली को लेकर कोतवाली पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अभियान के दौरान 13 स्थाई वारंटियों और 5 गिरफ्तारी वारंटियों सहित कुल 18 वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद सभी को न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए स्थाई वारंटियों में कमल सिंह मरावी निवासी धनपुरी, मनोहर सिंह गोंड निवासी नौगई, रामप्रसाद कोल निवासी गलौया टोला बिजुरी, परसादी सिंह गोंड निवासी शिवरी चंदास, बालकरण गोंड निवासी जमुड़ी, भोला सिंह गोंड निवासी अनूपपुर, जावेद उर्फ जादे खान निवासी फुनगा और गीता रौतेल निवासी बरबसपुर शामिल हैं।

वहीं गिरफ्तारी वारंटियों में हरीशचन्द्र नायक निवासी भमरहा, डबलू सिंह बंजारा निवासी बड़हर, श्रवण चौधरी निवासी पोड़ी छुहाईटोला, अशोक कोल निवासी चचंगटोला पोड़ी तथा नीरज उर्फ बिन्दा यादव निवासी औढेरा को गिरफ्तार किया गया।

कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई के तहत कुल 18 वारंटियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।