खस्ता हाल सड़क को सुधरवाने तीन दिन से धरने पर बैठे ग्रामीण
खस्ता हाल सड़क को सुधरवाने तीन दिन से धरने पर बैठे ग्रामीण
मुकेश पटेल 9644544570
जैतहरी। जनपद पंचायत जैतहरी अंतर्गत ग्राम पंचायत सिवनी में खस्ताहाल सड़क की समस्या को लेकर ग्रामीणों का अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की सड़क पूरी तरह दलदल में तब्दील हो चुकी है। बारिश के कारण सड़क की स्थिति इतनी खराब हो गई है कि न तो पैदल आवागमन संभव है और न ही दोपहिया व चारपहिया वाहन आसानी से निकल पा रहे हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की दुर्दशा के संबंध में एसडीएम सहित संबंधित अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। अधिकारियों की ओर से कार्रवाई नहीं होने के बाद ग्रामीणों को अनशन पर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ा।
ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि जब तक सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू नहीं किया जाता, उनका अनशन जारी रहेगा। ग्रामीणों के धरने की जानकारी मिलने पर नायब तहसीलदार, ग्रामीण विस्तार अधिकारी तथा पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश सिंह सिवनी गांव पहुंचे और ग्रामीणों से चर्चा की। वहीं, ग्रामीणों के अनुसार धरना शुरू होने के तीन दिन बाद जैतहरी पुलिस भी मौके पर पहुंची।
ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल सड़क की मरम्मत कराकर आवागमन सुचारु कराने की मांग की है। उनका कहना है कि खराब सड़क के कारण ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब ग्रामीणों की नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी है।
Related Stories
सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान
1 min read · एक महीने पहले
आवास और पेयजल समस्याओं को लेकर इंटक की जन-आक्रोश रैली
1 min read · 1 सप्ताह पहले
किसी भी संस्था की सफलता रातोंरात नहीं मिलती: डायरेक्टर अंकित शुक्ला
1 min read · एक महीने पहले
जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत ने 80 आवेदनों में की सुनवाई
1 min read · एक महीने पहले
दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, की अतिवृष्टि-राहत कार्यों की समीक्षा, जानें क्या दिए निर्देश?
1 min read · 2 सप्ताह पहले
आठ साल से लंबित रेलवे सामुदायिक भवन का मुद्दा फिर उठा, डीआरएम को सौंपा ज्ञापन
1 min read · 2 सप्ताह पहले