सोडा फैक्ट्री अमलाई। नवरात्रि के पावन अवसर पर नवरंग गरबा उत्सव समिति द्वारा सोडा फैक्ट्री में भव्य गरबा उत्सव का आयोजन श्रद्धा, उल्लास और उत्साह के साथ किया गया। मां दुर्गा की आराधना, पारंपरिक गरबा नृत्य और रंग-बिरंगी प्रस्तुतियों से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। नन्हे बाल कलाकारों से लेकर युवाओं और महिलाओं तक ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। पारंपरिक परिधानों में सजे प्रतिभागियों के सामूहिक नृत्य ने उत्सव की रौनक बढ़ा दी।
दीप प्रज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ अविनाश वर्मा, अखिलेश सिंह, विवेक पांडेय एवं प्रदीप परोहा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद गरबा उत्सव की शुरुआत हुई। सबसे पहले नन्हे बाल कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों की खूब तालियां बटोरीं। इसके बाद बड़े बच्चों और महिलाओं ने पारंपरिक गरबा नृत्य प्रस्तुत कर आयोजन को आकर्षक बना दिया।
प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां
उत्सव में अंकुल द्विवेदी, दुर्गा शर्मा, मीनल धगत, राजेश्वरी, वैष्णवी द्विवेदी, शिवांगी द्विवेदी, सौम्या सिंह, खुश्बू, आयुषी गुप्ता, नन्दनी गोंड, शिया सेन, नव्या मिश्रा एवं आस्था मिश्रा सहित अन्य प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। वहीं मानसी ग्रुप, संगीता ‘रूबी’ ग्रुप, गायत्री ग्रुप और बच्चों के समूह ने भी शानदार गरबा प्रस्तुतियां दीं। संगीत की धुनों पर थिरकते प्रतिभागियों और पारंपरिक वेशभूषा ने उत्सव को यादगार बना दिया।
विमला पांडेय और आशीर्वाद मिश्रा ने किया मंच संचालन
कार्यक्रम का मंच संचालन विमला पांडेय एवं आशीर्वाद मिश्रा ने किया। प्रभावी और व्यवस्थित मंच संचालन के चलते कार्यक्रम पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ता रहा।
सहयोगियों के योगदान से सफल हुआ आयोजन
नवरंग गरबा उत्सव को सफल बनाने में अरविंद शुक्ला, राघवेंद्र मिश्रा, आशीर्वाद मिश्रा, पी.के. सिंह, परमजीत सिंह, जी.एल. नागपुरे, ज्ञानी तिवारी, विकास झा, ओम प्रकाश शर्मा, आनंद गौरव पटेल (सिविल), अमित सिंह, शिवजी सिंह, शत्रुघ्न सिंह, सुभाष मिश्रा, चाचा पांडेय, नारायण दास गुप्ता, रवि मिश्रा (हनुमान मंदिर), प्रभाकर उर्मलिया, रघुवर राय, रजनीश शर्मा, रविशंकर तिवारी, अरुण मिश्रा एवं प्रदीप परोहा का सराहनीय योगदान रहा।
महिला सहयोगियों में रीता शुक्ला, रेखा सिंह, दुर्गा शर्मा, राजेश्वरी नायर एवं मीनल घगाट ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।नवरंग गरबा उत्सव समिति ने सभी सहयोगियों, प्रतिभागियों और उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया। आयोजन ने धार्मिक आस्था के साथ सांस्कृतिक परंपराओं, सामाजिक एकता और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। बच्चों से लेकर महिलाओं तक की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने उत्सव को विशेष बना दिया।