13 दिनों से भोलगढ़ के जंगल में डेरा डाले तीन हाथी, अब हाईवे किनारे पहुंचे, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट
13 दिनों से भोलगढ़ के जंगल में डेरा डाले तीन हाथी, अब हाईवे किनारे पहुंचे, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट
13 दिनों से भोलगढ़ के जंगल में डेरा डाले तीन हाथी, अब हाईवे किनारे पहुंचे, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट
अनूपपुर, 16 जुलाई। छत्तीसगढ़ से अनूपपुर जिले में आए तीन जंगली हाथियों का दल पिछले 13 दिनों से जिले में विचरण कर रहा है। वर्तमान में हाथियों ने जिला मुख्यालय से करीब 6 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत बरबसपुर के भोलगढ़ जंगल में डेरा जमा रखा है। दिन में जंगल में रहने के बाद शाम और रात होते ही वे भोजन की तलाश में गांवों की ओर निकल रहे हैं।
मंगलवार-बुधवार की रात दो हाथी भोलगढ़ जंगल से हाईवे पार कर वन विभाग की चौकी परिसर तक पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने फेंसिंग वायर और आरसीसी खंभों को क्षतिग्रस्त कर दिया तथा आवास की खिड़की तोड़ने का प्रयास किया। शोर मचाने पर हाथी पास के एक बैगा परिवार के घर की दीवार तोड़कर वापस जंगल की ओर चले गए।
बुधवार शाम को हाथी फिर जंगल से निकलकर भोलगढ़ खेल मैदान के पास हाईवे किनारे रामबांस खाते हुए दिखाई दिए। वन विभाग का गश्ती दल लगातार निगरानी कर ग्रामीणों को सतर्क रहने और हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दे रहा है। वहीं, कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा शराब के नशे में वनकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने की भी जानकारी सामने आई है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि हाथियों के पास न जाएं और किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल विभाग को दें।
Related Stories
*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय*
1 min read · एक महीने पहले
मैं संकल्प लेता हूं कि..,' सीएम डॉ. मोहन ने लोगों को दिलाई अहम शपथ, कहा- परिवार बर्बाद कर देता है नशा
1 min read · एक महीने पहले
जिला स्तरीय दिव्यांगजन चिन्हांकन/ मूल्यांकन शिविर मे 368 पंजीकृत दिव्यांगों का विषय विशेषज्ञों ने किया परीक्षण
1 min read · एक महीने पहले
अदाणी समूह के चेयरमैन श्री गौतम अदाणी के जन्मदिन पर स्वैच्छिक रक्तदान का आयोजन
1 min read · 2 महीने पहले
युवा नेतृत्व से जैतहरी को मिल रही नई दिशा, नमो फिटनेस सेंटर व नरेंद्र मोदी स्टेडियम का लोकार्पण
1 min read · एक महीने पहले
सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 272 करोड़ की यूनिट की सौगात, बदल जाएगी एमपी की सूरत*
1 min read · एक महीने पहले