संभागीय संयुक्त संचालक ने महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा की
संभागीय संयुक्त संचालक ने महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा की
संभागीय संयुक्त संचालक ने महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा की
अनूपपुर। कलेक्ट्रेट के सोन सभागार में 15 जुलाई 2026 को महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नवागत संभागीय संयुक्त संचालक डी.के. सिद्धार्थ ने की। उन्होंने जिले के परियोजना अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों से परिचय प्राप्त करने के साथ विभागीय योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।
समीक्षा के दौरान संयुक्त संचालक ने निर्देश दिए कि सभी पर्यवेक्षक पोषण ट्रैकर में अपनी उपस्थिति अनिवार्य रूप से संपर्क एप के माध्यम से दर्ज करें। साथ ही सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों का समय पर निराकरण कर प्रतिवेदन भेजने तथा विभाग के सभी संकेतकों (इंडिकेटर्स) में निर्धारित लक्ष्य हासिल करने के लिए गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए।
उन्होंने सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों में बिजली, वाटर हार्वेस्टिंग, पोषण वाटिका सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया। आगामी समीक्षा बैठक में सभी योजनाओं की विस्तृत प्रगति की समीक्षा किए जाने की बात भी कही।
बैठक में परियोजना अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों को नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण करने, हितग्राहियों को पोषण आहार का नियमित वितरण सुनिश्चित करने तथा नई टीएचआर (टेक होम राशन) व्यवस्था को शीघ्र लागू करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी संजीता भगत, सहायक संचालक मंजूषा शर्मा, परियोजना अधिकारी सतीश कुमार जैन (जैतहरी), सीमा गांजू (अनूपपुर), दीपक मिश्रा (पुष्पराजगढ़) सहित विभाग के पर्यवेक्षक एवं कार्यालयीन कर्मचारी उपस्थित रहे।
Related Stories
18 लाख की ग्रेवल सड़क पर भ्रष्टाचार के आरोप, मिट्टीयुक्त डस्ट डालने से ग्रामीणों में आक्रोश
1 min read · एक महीने पहले
सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 272 करोड़ की यूनिट की सौगात, बदल जाएगी एमपी की सूरत*
1 min read · एक महीने पहले
800 ग्राम के अति-कम वजनी नवजात को जिला चिकित्सालय अनूपपुर के SNCU ने दिया नया जीवन
1 min read · एक महीने पहले
कुवैत की कंपनी ज़बेदी अल कुवैत फिशरीज और इंदौर की कामदार्स केयर के बीच एग्रीमेंट
1 min read · 2 महीने पहले
नवागत कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने पदभार संभाला
1 min read · एक महीने पहले
निविदा न वर्क आर्डर, तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का भुगतान अटका
1 min read · 3 महीने पहले