विद्यार्थी नामांकन, अपार आईडी, छात्रवृत्ति, पाठ्य पुस्तक वितरण कार्य की जिला पंचायत सीईओ ने की समीक्षा
विद्यार्थी नामांकन, अपार आईडी, छात्रवृत्ति, पाठ्य पुस्तक वितरण कार्य की जिला पंचायत सीईओ ने की समीक्षा
विद्यार्थी नामांकन, अपार आईडी, छात्रवृत्ति, पाठ्य पुस्तक वितरण कार्य की जिला पंचायत सीईओ ने की समीक्षा
अनूपपुर,16 जुलाई 2026/ जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अर्चना कुमारी ने जिला पंचायत सभागार में जिले के प्राचार्यो की बैठक में नामांकन, अपार आईडी, छात्रवृत्ति, पुस्तक वितरण आदि की समीक्षा करते हुए जिम्मेदारी से अभियान मोड मे कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समस्याओं का समन्वय कर निराकरण सुनिश्चित किया जाए किसी भी स्थिति में विद्यार्थियों को कोई दिक्कत ना हो यह संस्था प्रमुख सुनिश्चित करें।
समीक्षा बैठक में जनजातीय कार्य विभाग की सहायक आयुक्त सरिता नायक, जिला शिक्षा अधिकारी टी आर आर्मो विकासखंड शिक्षा अधिकारी, बीआरसीसी प्राचार्य तथा अन्य संबंधित जन उपस्थित थे।
जिला पंचायत सीईओ अर्चना कुमारी ने ड्रॉप आउट विद्यार्थियों को निरंतर शिक्षा से जोड़े रखने के लिए सभी आवश्यक उपाय सुनिश्चित करने तथा प्रोत्साहित करने के लिए सतत संपर्क स्थापित रखने के निर्देश दिए।
स्कूल के नामांकन 2026- 27 में शीर्ष एवं सर्वाधिक लंबित स्कूलों के प्राचार्यो से नामांकन की समीक्षा करते हुए नामांकन की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि अपार आईडी के लिए विद्यार्थियों के दस्तावेज सुधार संबंधी कार्यों के लिए भी संस्था प्रमुख व शिक्षक जिम्मेदारी से कार्य सुनिश्चित करें उन्होंने कहा की जन्म प्रमाण पत्र तथा आधार सुधार का कार्य प्राथमिकता से सुनिश्चित किया जाए उन्होंने जन्म एवं नाम सुधार की लाइन लिस्ट तैयार कर त्रुटि संबंधी कार्य तहसील कार्यालय से समन्वय कर निराकृत कराने व ओटीआर जनरेशन की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी देते हुए छात्रवृत्ति के लिए पात्र विद्यार्थियों को उसका लाभ दिलाए जाने के निर्देश दिये बैठक में पाठ्य पुस्तक वितरण तथा पोर्टल में एंट्री संबंधी कार्यवाही को पूर्ण करने के संबंध में प्राचार्यो को निर्देशित किया गया उन्होंने कहा कि रूटीन कार्यों को सभी संस्था प्रमुख अपने अमले के माध्यम से तत्परता से पूर्ण कराना सुनिश्चित करे।
Related Stories
18 घंटे से अधिक बिलासपुर में खड़ी रहने वाली चार ट्रेनों को कोरबा-गेवरा रोड तक बढ़ाने की मांग
1 min read · 2 सप्ताह पहले
पुल अधूरा, रपता बहा.... शॉर्टकट के फेर में डेम पार कर रहे लोग
1 min read · एक महीने पहले
राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन नोडल केंद्र की पहल, विद्यार्थियों ने सीखी हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग की बारीकियां
1 min read · 2 सप्ताह पहले
ट्रेन में ड्यूटी कर रहे टीटीई का बैग चोरी, जीआरपी ने दर्ज किया मामला
1 min read · 2 सप्ताह पहले
बारिश में बहा निर्माणाधीन पुल का डायवर्सन, आवागमन ठप
1 min read · एक महीने पहले
जांच के बाद फिर जैतहरी में डॉ. स्वयंशु दास की पदस्थापना, कार्रवाई के बजाय संरक्षण के आरोप
1 min read · 1 सप्ताह पहले