कलेक्टर ने यूकेलिप्टस समेत विदेशी प्रजातियों के वृक्षारोपण पर लगाया तत्काल प्रतिबंध

कलेक्टर ने यूकेलिप्टस समेत विदेशी प्रजातियों के वृक्षारोपण पर लगाया तत्काल प्रतिबंध

कलेक्टर ने यूकेलिप्टस समेत विदेशी प्रजातियों के वृक्षारोपण पर लगाया तत्काल प्रतिबंध

मुकेश पटेल 9644544570

अनूपपुर, 25 अगस्त 2026। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री रत्नाकर झा ने जिले में स्थानीय प्रजातियों के संरक्षण, संवर्धन एवं पर्यावरणीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। आदेश के तहत अनूपपुर जिले की सभी शासकीय संस्थाओं एवं शासकीय भूमियों पर यूकेलिप्टस तथा अन्य विदेशी प्रजातियों के वृक्षारोपण पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया है।

जारी आदेश में निर्देश दिए गए हैं कि शासकीय संस्थानों एवं शासकीय भूमियों पर यूकेलिप्टस और अन्य विदेशी प्रजातियों के स्थान पर स्थानीय परिस्थितियों के अनुकूल आरईटी प्रजातियों तथा ग्रामीण समुदाय के उपयोग में आने वाली स्थानीय प्रजातियों के पौधों का रोपण सुनिश्चित किया जाए।

वन मंडल अनूपपुर द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर जारी आदेश में बताया गया है कि पूर्व वर्षों में लगाए गए यूकेलिप्टस के वृक्षों के उन्मूलन के बाद अब स्थानीय प्रजातियों के पौधों का रोपण किया जा रहा है। विशेष रूप से नर्मदा नदी के उद्गम स्थल के आसपास यूकेलिप्टस के उन्मूलन के बाद स्थानीय प्रजातियों का रोपण प्राथमिकता से किया जा रहा है।

आदेश में वैज्ञानिकों के सुझावों का हवाला देते हुए बताया गया है कि यूकेलिप्टस के पेड़ों से मिट्टी में कुछ रासायनिक पदार्थ छोड़े जाते हैं। इस प्रक्रिया को एलीलोपैथी कहा जाता है, जिसका स्थानीय वनस्पतियों की वृद्धि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसके अलावा यूकेलिप्टस के फूलों से स्थानीय पक्षियों को पर्याप्त भोजन उपलब्ध नहीं होने के कारण स्थानीय जैव विविधता पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना जताई गई है।

कलेक्टर के इस आदेश से जिले में वृक्षारोपण के दौरान स्थानीय एवं पर्यावरण के अनुकूल प्रजातियों को प्राथमिकता देने की दिशा में कदम उठाया गया है।

Comments (0)

Sign in to join the discussion

Related Stories