भोपाल में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश स्तरीय बैठक, शहडोल संभाग की तीनों जिलाध्यक्षों ने की सहभागिता
संगठन की मजबूती, महिला सशक्तिकरण और जनसेवा को लेकर हुआ मंथन
मुकेश पटेल 9644544570
अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक 25 अगस्त को भोपाल स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष अश्विनी प्रांजपे एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के मार्गदर्शन में प्रदेशभर से महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं जिलाध्यक्ष शामिल हुईं। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, महिला सशक्तिकरण तथा जनसेवा के कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने को लेकर सार्थक चर्चा की गई।
इस प्रदेश स्तरीय बैठक में शहडोल संभाग से महिला मोर्चा की तीनों जिला अध्यक्षों ने सहभागिता की। इनमें शहडोल महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीलम चतुर्वेदी, उमरिया महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नम्रता यादव तथा अनूपपुर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शामिल रहीं। जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं महिला मोर्चा की पदाधिकारी पार्वती बाल्मिक राठौर ने भी बैठक में सहभागिता कर संगठनात्मक विषयों पर विचार-विमर्श किया।
बैठक के दौरान महिला कार्यकर्ताओं की संगठन में भूमिका, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक जनसेवा की गतिविधियों को पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने संगठन की आगामी गतिविधियों और महिला मोर्चा को बूथ स्तर तक और अधिक सक्रिय बनाने को लेकर भी चर्चा की।
पार्वती बाल्मिक राठौर ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में महिला मोर्चा संगठन की मजबूती और महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। नारी शक्ति के संकल्प और संगठन की एकजुटता के साथ महिला मोर्चा जनसेवा के कार्यों को और गति देगा।
Related Stories
मोड़ पर ऑटो और बाइक की भिड़ंत, बाइक चालक समेत छह घायल; पांच महिलाओं को आई चोट
1 min read · एक महीने पहले
पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के मुखिया का आभार, सीएम डॉ. मोहन बोले- सरकार आपके लिए सबकुछ करेगी
1 min read · 4 सप्ताह पहले
बकान नदी पुल पर मौत को दावत! जलमग्न पुल से जान जोखिम में डालकर गुजर रहे लोग, कलेक्टर की चेतावनी बेअसर
1 min read · एक महीने पहले
आठ साल से लंबित रेलवे सामुदायिक भवन का मुद्दा फिर उठा, डीआरएम को सौंपा ज्ञापन
1 min read · 2 सप्ताह पहले
800 ग्राम के अति-कम वजनी नवजात को जिला चिकित्सालय अनूपपुर के SNCU ने दिया नया जीवन
1 min read · एक महीने पहले
निविदा न वर्क आर्डर, तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का भुगतान अटका
1 min read · 3 महीने पहले