ग्राम पंचायत ओढेरा में विशेष लोक अदालत एवं विधिक साक्षरता शिविर आयोजित
ग्राम पंचायत ओढेरा में विशेष लोक अदालत एवं विधिक साक्षरता शिविर आयोजित
ग्राम पंचायत ओढेरा में विशेष लोक अदालत एवं विधिक साक्षरता शिविर आयोजित
अनूपपुर 17 जुलाई 2026/ म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनूपपुर श्रीमती माया विश्वलाल के मार्गदर्शन में शुक्रवार को ग्राम पंचायत ओढेरा में विशेष लोक अदालत एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री रावेंद्र कुमार सोनी के निर्देशन में किया गया।
शिविर में जिला विधिक सहायता अधिकारी बृजेश पटेल ने ग्रामीणों को विशेष लोक अदालत के माध्यम से आपसी समझौते के आधार पर विवादों के त्वरित, सरल एवं निःशुल्क निराकरण की जानकारी दी। उन्होंने मोटर दुर्घटना दावा, बैंक ऋण, विद्युत, पारिवारिक विवाद, श्रम एवं राजीनामा योग्य आपराधिक प्रकरणों सहित विभिन्न मामलों के लोक अदालत में निस्तारण के लाभों से भी अवगत कराया।
इस दौरान ग्रामीणों को निःशुल्क विधिक सहायता, महिला एवं बाल अधिकार, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार तथा विभिन्न जनकल्याणकारी कानूनों की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही उपस्थित नागरिकों की विधिक जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें समय-समय पर आयोजित होने वाले विधिक जागरूकता कार्यक्रमों में सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में प्रभारी ग्राम पंचायत सचिव श्री संजय मिश्रा, सरपंच श्रीमती श्याम बाई, पीएलवी श्री रामखेलावन पटेल, आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
Related Stories
लामाटोला भूमिगत खदान की पर्यावरण स्वीकृति हेतु लोक सुनवाई सफलतापूर्वक सम्पन्न
1 min read · 2 महीने पहले
सीएम डॉ. मोहन पहुंचे सिचुएशन रूम, बाढ़ की जानकारी लेकर प्रभावित लोगों से किया सीधा संवाद
1 min read · 3 सप्ताह पहले
शिक्षक से मारपीट और अभद्रता का आरोप, आजाद शिक्षक संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
1 min read · 2 सप्ताह पहले
संभागीय संयुक्त संचालक ने महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा की
1 min read · एक महीने पहले
अमरकंटक विश्वविद्यालय को आदर्श संस्थान के रूप में विकसित किया जाएँ- अध्यक्ष श्री अंतर सिंह आर्य
1 min read · एक महीने पहले
रेरा और प्रशासन की आँखों में धूल झोंककर बिक रहा सपनो का घर
1 min read · 2 सप्ताह पहले