शिक्षा विभाग के लंबित कार्यों की समीक्षा, 25 जुलाई तक पूर्ण करने के निर्देश
शिक्षा विभाग के लंबित कार्यों की समीक्षा, 25 जुलाई तक पूर्ण करने के निर्देश
शिक्षा विभाग के लंबित कार्यों की समीक्षा, 25 जुलाई तक पूर्ण करने के निर्देश
अनूपपुर। जिला शिक्षा अधिकारी टी.आर. आर्मो ने शुक्रवार को कोतमा में आयोजित अनूपपुर एवं कोतमा विकासखंड के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के संस्था प्रमुखों की संयुक्त समीक्षा बैठक में शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं ऑनलाइन पोर्टलों पर लंबित कार्यों की समीक्षा की। बैठक में विद्यार्थियों के नामांकन, एजुकेशन पोर्टल 3.0, एमपी टास्क पोर्टल, विमर्श पोर्टल, अपार (APAAR) आईडी, ओटीआर पंजीयन, निःशुल्क साइकिल वितरण तथा अन्य महत्वपूर्ण कार्यों की प्रगति पर चर्चा की गई।
जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी संस्था प्रमुखों को निर्देश दिए कि 25 जुलाई तक सभी लंबित कार्य हर हाल में पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा।
बैठक में शिक्षा विभाग के अधिकारी, जनशिक्षक एवं दोनों विकासखंडों के शासकीय तथा अशासकीय विद्यालयों के संस्था प्रमुख उपस्थित रहे।
Related Stories
एमपी सरकार का बड़ा निर्णय, 25 की जगह 60% किया जाएगा मूंग का उपार्जन, स्लॉट बुकिंग अब 10 अगस्त तक
1 min read · एक महीने पहले
संबल एवं सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों का समय सीमा में हो निराकरण - सीईओ जिला पंचायत
1 min read · एक महीने पहले
बकान नदी पुल पर मौत को दावत! जलमग्न पुल से जान जोखिम में डालकर गुजर रहे लोग, कलेक्टर की चेतावनी बेअसर
1 min read · एक महीने पहले
निविदा न वर्क आर्डर, तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का भुगतान अटका
1 min read · 3 महीने पहले
*विंध्य के लिए ‘भगीरथ’ बने मुख्यमंत्री डॉ. यादव*
1 min read · एक महीने पहले
मोड़ पर ऑटो और बाइक की भिड़ंत, बाइक चालक समेत छह घायल; पांच महिलाओं को आई चोट
1 min read · एक महीने पहले