किसी भी संस्था की सफलता रातोंरात नहीं मिलती: डायरेक्टर अंकित शुक्ला

संकल्प ग्रुप ऑफ कॉलेज ने मनाया 10वां स्थापना दिवस डायरेक्टर ने जन्मदिन पर विकलांग छात्रावास, ममता बाल गृह और वृद्धाश्रम पहुंचकर निभाया सामाजिक दायित्व

किसी भी संस्था की सफलता रातोंरात नहीं मिलती: डायरेक्टर अंकित शुक्ला

किसी भी संस्था की सफलता रातोंरात नहीं मिलती: डायरेक्टर अंकित शुक्ला

संकल्प ग्रुप ऑफ कॉलेज ने मनाया 10वां स्थापना दिवस
डायरेक्टर ने जन्मदिन पर विकलांग छात्रावास, ममता बाल गृह और वृद्धाश्रम पहुंचकर निभाया सामाजिक दायित्व

अनूपपुर। संकल्प ग्रुप ऑफ कॉलेज का 10वां स्थापना दिवस मंगलवार को उत्साह, उल्लास और सामाजिक सरोकारों के साथ मनाया गया। पूरे परिसर में उत्सव का माहौल रहा, जहां विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधन ने पिछले दस वर्षों की उपलब्धियों को साझा करते हुए भविष्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

एक टेबल से महाविद्यालय तक का प्रेरणादायक सफर
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संकल्प ग्रुप ऑफ कॉलेज के डायरेक्टर अंकित शुक्ला ने कहा कि किसी भी संस्था की सफलता रातोंरात नहीं मिलती। इसके पीछे वर्षों का संघर्ष, कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प होता है। उन्होंने बताया कि संकल्प गु्रप की शुरुआत केवल एक टेबल और सीमित संसाधनों के साथ हुई थी, लेकिन लगातार मेहनत, ईमानदारी और शिक्षा के प्रति समर्पण ने आज इसे जिले के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में शामिल कर दिया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में संकल्प ग्रुप ऑफ कॉलेज में एक हजार से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। संस्था का उद्देश्य केवल शिक्षा देना नहीं, बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के माध्यम से आगे बढऩे का अवसर उपलब्ध कराना भी है|

छात्रवृत्ति और एक्सपोजर विजिट बनी पहचान
डायरेक्टर अंकित शुक्ला ने बताया कि संकल्प गु्रप विद्यार्थियों को केवल कक्षा तक सीमित नहीं रखता, बल्कि उन्हें व्यावहारिक ज्ञान और राष्ट्रीय स्तर का अनुभव दिलाने के लिए विभिन्न राज्यों के महाविद्यालयों और प्रतिष्ठित संस्थानों का एक्सपोजर विजिट भी कराता है। इससे विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें नए अवसरों को समझने का मौका मिलता है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। यदि संकल्प मजबूत हो तो छोटी शुरुआत भी बड़ी सफलता का आधार बन सकती है।

देशभक्ति और संस्कृति से सजा मंच
स्थापना दिवस समारोह में छात्र-छात्राओं ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुत समूह नृत्य ने खूब तालियां बटोरीं। वहीं विभिन्न राज्यों की पारंपरिक वेशभूषा में प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भारत की विविधता में एकता का सुंदर संदेश दिया। विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत, अभिनय, आध्यात्मिक प्रस्तुतियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, अनुशासन और प्रस्तुति की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


मुख्य अतिथियों ने की संस्था की सराहना
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम, डॉ. आर.पी. सोनी, सूबेदार ज्योति दुबे सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अतिथियों ने संकल्प ग्रुप ऑफ कॉलेज के दस वर्षों के सफल सफर की सराहना करते हुए कहा कि जिले को ऐसी संस्था पर गर्व होना चाहिए, जो विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी का भी पाठ पढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम है तथा संकल्प ग्रुप इस दिशा में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है।
जन्मदिन पर निभाया सामाजिक दायित्व
स्थापना दिवस के साथ ही संकल्प ग्रुप के डायरेक्टर अंकित शुक्ला का 4 अगस्त को जन्मदिन भी था। उन्होंने इस अवसर को केवल उत्सव तक सीमित न रखते हुए सामाजिक सेवा का संदेश दिया। वे जिले के विकलांग छात्रावास, ममता बाल गृह और वृद्धाश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने बच्चों और बुजुर्गों के बीच फल एवं मिठाइयों का वितरण किया। अंकित शुक्ला ने कहा कि समाज के उन लोगों तक पहुंचना हमारा नैतिक दायित्व है जिन्हें अपनापन और सहयोग की सबसे अधिक आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि माता-पिता से दूर रहने वाले बच्चे, दिव्यांगजन और वृद्ध हमारे अपने हैं। यदि समाज का प्रत्येक व्यक्ति अपने हिस्से की जिम्मेदारी निभाए तो उनके जीवन में भी खुशियों का संचार किया जा सकता है। स्थापना दिवस का यह आयोजन शिक्षा, संस्कृति और सेवा की भावना का प्रेरक उदाहरण बनकर उपस्थित लोगों के लिए लंबे समय तक यादगार बन गया।

Comments (0)

Sign in to join the discussion

Related Stories