अनूपपुर। शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद हिमाद्री सिंह ने अनूपपुर नगर के वार्ड क्रमांक 14, पुरानी बस्ती निवासी वेद प्रकाश द्विवेदी को जिला पंचायत स्तरीय बैठकों के लिए अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। इस संबंध में सांसद ने 6 अक्टूबर 2026 को कलेक्टर अनूपपुर को पत्र जारी कर नियुक्ति की सूचना दी है।
सांसद हिमाद्री सिंह ने पत्र में उल्लेख किया है कि जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जिला पंचायत स्तरीय बैठकों में जब वह स्वयं उपस्थित नहीं रह सकेंगी, तब उनके प्रतिनिधि के रूप में वेद प्रकाश द्विवेदी उपस्थित होकर उनके दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने प्रशासन से प्रतिनिधि को बैठकों में उचित सम्मान एवं स्थान देने का अनुरोध भी किया है।
लेखक
NewsDose