मुकेश पटेल 9644544570

 

अनूपपुर, 5 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद पंचायत जैतहरी के वृंदावन ग्राम पंचायत कैल्हौरी में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 को लेकर जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम में ग्रामीणों को कचरा पृथक्करण एवं कंपोस्टिंग की जानकारी देकर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

 

इस दौरान ग्रामीणों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 का डेमो दिखाया गया और कचरे के उचित प्रबंधन की प्रक्रिया समझाई गई। ग्रामीणों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए घरों से निकलने वाले कचरे को अलग-अलग रखने तथा जैविक कचरे से कंपोस्ट तैयार करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पांच फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण भी किया गया। साथ ही उपस्थित ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई और गांव को स्वच्छ बनाए रखने में सामुदायिक सहभागिता का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में श्री मो. निशार, बीसीएसबीएम, सरपंच रामपाल लहरू, सचिव संजय सिंह, ग्राम रोजगार सहायक गोविंद यादव, स्वच्छाग्राही, मेट सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।