रैली निकालकर दिया एकता का संदेश, दुर्गादास राठौर जयंती पर हुए विविध आयोजन

रैली निकालकर दिया एकता का संदेश, दुर्गादास राठौर जयंती पर हुए विविध आयोजन

रैली निकालकर दिया एकता का संदेश, दुर्गादास राठौर जयंती पर हुए विविध आयोजन

रैली निकालकर दिया एकता का संदेश, दुर्गादास राठौर जयंती पर हुए विविध आयोजन

जैतहरी। वीर शिरोमणि राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की 388वीं जयंती के अवसर पर राठौर क्षत्रिय महासभा जिला अनूपपुर द्वारा गुरुवार को जैतहरी में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जयंती समारोह के दौरान समाजजनों ने रैली निकालकर एकता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 1 बजे वीर दुर्गादास राठौर चौक, जैतहरी में ध्वजारोहण से हुई। इसके बाद बस स्टैंड के समीप तालाब की मेड़ पर पौधरोपण किया गया। दोपहर 2 से 4 बजे तक अटल बस स्टैंड में मंचीय कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें समाज के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने वीर दुर्गादास राठौर के जीवन, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं विधायक अनूपपुर बिसाहूलाल सिंह रहे। विशिष्ट अतिथियों में मप्र राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रामलाल रौतेल, पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष हीरा सिंह श्याम, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रीति सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पार्वती राठौर, जनपद पंचायत जैतहरी अध्यक्ष राजीव सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं समाज के पदाधिकारी शामिल हुए।

समारोह के अंत में उपस्थित समाजजनों ने सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया। शाम 4 बजे से अटल बस स्टैंड में संगीत एवं भोजन प्रसाद वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

Comments (0)

Sign in to join the discussion

Related Stories