बिजुरी पुलिस की अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, ₹3.05 लाख का ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

अनूपपुर। पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब के निर्देशन में अवैध खनन और रेत परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिजुरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रेत से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किया है। जब्त मशरूका की अनुमानित कीमत करीब ₹3.05 लाख बताई गई है।

पुलिस को 14-15 जुलाई की दरमियानी रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि बिना वैध अनुमति के रेत का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर थाना तिराहा, बिजुरी मुख्य मार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान एक नीले रंग के ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका गया। जांच में ट्रॉली में रेत भरी मिली। चालक ने अपना नाम बीहन कोल (30 वर्ष), निवासी ग्राम डोगरिया बड़ी, थाना बिजुरी बताया, लेकिन रेत परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 303(2), 317(5) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) तथा धारा 4/21 खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विकास सिंह, सउनि उदय प्रजापति, आरक्षक रवि सिंह एवं मनोज उपाध्याय की सराहनीय भूमिका रही।

Comments (0)

Sign in to join the discussion

Related Stories