युवा नेतृत्व से जैतहरी को मिल रही नई दिशा, नमो फिटनेस सेंटर व नरेंद्र मोदी स्टेडियम का लोकार्पण
युवा नेतृत्व से जैतहरी को मिल रही नई दिशा, नमो फिटनेस सेंटर व नरेंद्र मोदी स्टेडियम का लोकार्पण
युवा नेतृत्व से जैतहरी को मिल रही नई दिशा, नमो फिटनेस सेंटर व नरेंद्र मोदी स्टेडियम का लोकार्पण
अनूपपुर। नगर परिषद जैतहरी में गुरुवार को नमो फिटनेस सेंटर एवं नरेंद्र मोदी स्टेडियम उन्नयन कार्य का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं अनूपपुर विधायक विसाहूलाल सिंह रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल गुप्ता उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष उमंग गुप्ता ने की।
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक विसाहूलाल सिंह ने कहा कि युवा नेतृत्व के कारण जैतहरी नगर विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित नमो फिटनेस सेंटर युवाओं को बेहतर स्वास्थ्य और फिटनेस की सुविधाएं उपलब्ध कराएगा, वहीं उन्नत नरेंद्र मोदी स्टेडियम क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को निखारने और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने नगर परिषद द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि अध्यक्ष उमंग गुप्ता जनहित को प्राथमिकता देते हुए लगातार विकास कार्य करा रहे हैं, जिससे नगरवासियों को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है। उन्होंने जैतहरी के विकास मॉडल को जिले के अन्य क्षेत्रों के लिए प्रेरणादायक बताया।
वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल गुप्ता एवं नगर परिषद अध्यक्ष उमंग गुप्ता ने कहा कि उनका उद्देश्य जैतहरी को स्वच्छ, सुंदर, सुव्यवस्थित एवं सभी मूलभूत सुविधाओं से युक्त आदर्श नगर बनाना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नगर के सर्वांगीण विकास के लिए भविष्य में भी जनहित के कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष आधाराम वैश्य, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पार्वती राठौर, पसान नगर पालिका अध्यक्ष रामअवध सिंह, डूमर कछार नगर परिषद अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार चौरसिया, भाजपा जिला महामंत्री श्याम नारायण शुक्ला, सिद्धार्थ शिव सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह ने दी।
Related Stories
भाजपा महिला मोर्चा ने अनूपपुर के 11 मंडलों में नियुक्त किए अध्यक्ष
1 min read · 3 सप्ताह पहले
भाजपा महिला मोर्चा में अनूपपुर को मिली नई कमान, पर्वती राठौर बनीं जिलाध्यक्ष
1 min read · 2 महीने पहले
*विंध्य के लिए ‘भगीरथ’ बने मुख्यमंत्री डॉ. यादव*
1 min read · एक महीने पहले
ग्राम पंचायत ओढेरा में विशेष लोक अदालत एवं विधिक साक्षरता शिविर आयोजित
1 min read · एक महीने पहले
ट्रेन में ड्यूटी कर रहे टीटीई का बैग चोरी, जीआरपी ने दर्ज किया मामला
1 min read · 2 सप्ताह पहले
राशन वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता एवं सतत निगरानी सुनिश्चित करें — कलेक्टर श्री रत्नाकर झा
1 min read · 1 सप्ताह पहले