आवास और पेयजल समस्याओं को लेकर इंटक की जन-आक्रोश रैली
आवास और पेयजल समस्याओं को लेकर इंटक की जन-आक्रोश रैली
मुकेश पटेल 9644544570
कुसमुण्डा। एसईसीएल कुसमुण्डा क्षेत्र में आवासों की मरम्मत, नियमित पेयजल आपूर्ति और अन्य समस्याओं को लेकर साउथ ईस्टर्न कोयला मजदूर कांग्रेस (इंटक) ने मंगलवार को जन-आक्रोश दोपहिया वाहन रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष बीएल महंत (राजवीर) के नेतृत्व में निकाली गई रैली के बाद क्षेत्रीय महाप्रबंधक के नाम ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की गई।
इंटक के अनुसार कुसमुण्डा क्षेत्र में पिछले दो वर्षों से आवासों की मरम्मत नहीं हुई है। इसके अलावा प्रतिदिन पानी की आपूर्ति नहीं होने, गंदे पानी की सप्लाई और केनाल से पानी उपलब्ध कराने जैसी समस्याओं से कर्मचारी एवं उनके परिवार परेशान हैं। जेआरसी क्लब विकासनगर को खाली कराने के मुद्दे को भी यूनियन ने प्रमुखता से उठाया।
यूनियन ने बताया कि 27 जुलाई 2026 को क्षेत्रीय स्तरीय औद्योगिक संबंध वार्ता में इन समस्याओं को लेकर यूनियन और एसईसीएल सिविल प्रबंधन के बीच सहमति बनी थी। प्रबंधन ने 15 दिनों के भीतर समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया था, लेकिन निर्धारित अवधि बीतने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर यूनियन ने आंदोलन का निर्णय लिया।
सुबह करीब 9 बजे इंटक कार्यालय बी/134 विकासनगर से रैली शुरू हुई। रैली विकासनगर, आदर्शनगर, नेहरूनगर, गेवराबस्ती, कबीर चौक, गायत्री चौक और अंबेडकर चौक से होते हुए क्षेत्रीय महाप्रबंधक कार्यालय पहुंची। यहां नेताओं ने प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। इसके बाद पदाधिकारी और सदस्य पैदल मार्च करते हुए कार्यालय पहुंचे और स्टाफ अधिकारी (मानव संसाधन), कुसमुण्डा क्षेत्र को ज्ञापन सौंपा।
कार्यक्रम में इंटक के महासचिव राजू लाल सोनी, क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सुरजीत सिंह (हैप्पी), नवल किशोर सिंह, नरेश प्रसाद साहू, महेंद्र पाल यादव, भूपेंद्र कुमार मेहर, शैलेंद्र सिंह, उवैश अहमद, मंतोष कुमार, निर्मल कुमार चंद्रा, लवकेश सिंह, पवन कुमार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। आयोजकों के अनुसार रैली में करीब 300 से अधिक यूनियन सदस्य एवं आम नागरिक शामिल हुए।
Related Stories
राशन वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता एवं सतत निगरानी सुनिश्चित करें — कलेक्टर श्री रत्नाकर झा
1 min read · 1 सप्ताह पहले
अमरकंटक विश्वविद्यालय को आदर्श संस्थान के रूप में विकसित किया जाएँ- अध्यक्ष श्री अंतर सिंह आर्य
1 min read · एक महीने पहले
*जहां हर मिनट उफनता था 25 लीटर पानी, जानें कैसे बनी वो टनल, सीएम डॉ. यादव ने करीब से देखा ड्रीम प्रोजेक्ट*
1 min read · एक महीने पहले
जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत ने 80 आवेदनों में की सुनवाई
1 min read · एक महीने पहले
खस्ता हाल सड़क को सुधरवाने तीन दिन से धरने पर बैठे ग्रामीण
1 min read · 1 सप्ताह पहले
जैतहरी क्षेत्र में सात दिनों से दो हाथियों का उत्पात, मकान और फसलें क्षतिग्रस्त
1 min read · 2 सप्ताह पहले