जैतहरी में सावन मिलन समारोह में उमड़ा महिलाओं का सैलाब, जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने सुनीं समस्याएं
जैतहरी में सावन मिलन समारोह में उमड़ा महिलाओं का सैलाब, जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने सुनीं समस्याएं
जैतहरी में सावन मिलन समारोह में उमड़ा महिलाओं का सैलाब, जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने सुनीं समस्याएं
अनूपपुर। जैतहरी क्षेत्र के खूंटाटोला में सावन के पावन अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं महिला मोर्चा अध्यक्ष पार्वती बाल्मीक राठौर के नेतृत्व में भव्य सावन मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सावन की उमंग और पारंपरिक संस्कृति से सराबोर कार्यक्रम में महिलाएं पारंपरिक परिधानों में पहुंचीं और गीत-संगीत व नृत्य की प्रस्तुतियों से समारोह में रंग भर दिया।
सावन के पारंपरिक गीतों पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, महिला नेतृत्वकर्ताओं और क्षेत्र की महिलाओं की मौजूदगी से आयोजन की भव्यता बढ़ गई। महिलाओं ने सावन मिलन समारोह की सराहना करते हुए इसे आपसी मेलजोल बढ़ाने और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने वाला आयोजन बताया।
यह सावन मिलन समारोह जिला पंचायत क्षेत्र के खूंटाटोला में लगातार दूसरे वर्ष आयोजित किया गया। आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को एक मंच उपलब्ध कराने के साथ सावन की परंपराओं और लोक संस्कृति को आगे बढ़ाना रहा। बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता ने कार्यक्रम को सफल बनाया।
सांस्कृतिक आयोजन के साथ सुनीं महिलाओं की समस्याएं
समारोह के दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष पार्वती बाल्मीक राठौर ने महिलाओं से क्षेत्र की समस्याओं को लिखित रूप में उपलब्ध कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्राप्त समस्याओं को संबंधित अधिकारियों और सक्षम स्तर पर रखकर उनके निराकरण के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
इस दौरान महिलाओं ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के साथ महिला संबंधी मुद्दों को भी उनके समक्ष रखा। कई महिलाओं ने अपनी समस्याएं लिखित रूप में उपलब्ध कराने की पहल की। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि सांस्कृतिक आयोजन के साथ महिलाओं की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान का भरोसा भी दिया गया।
पार्वती बाल्मीक राठौर ने कहा कि महिलाओं की सक्रिय सहभागिता और उनकी समस्याओं को सुनना समाज के समग्र विकास के लिए आवश्यक है। उन्होंने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि उनके द्वारा बताई गई समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए समाधान की दिशा में हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
Related Stories
सीएम डॉ. मोहन ने की बड़ी घोषणा, महाकाल की तर्ज पर टीकमगढ़ में बनेगा कुंडेश्वर लोक
1 min read · 2 सप्ताह पहले
ट्रेन में ड्यूटी कर रहे टीटीई का बैग चोरी, जीआरपी ने दर्ज किया मामला
1 min read · 2 सप्ताह पहले
मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ
1 min read · 4 सप्ताह पहले
प्रदेश में साढ़े 3 लाख मेट्रिक टन मूंग की खरीदी, सीएम डॉ. मोहन बोले- गड़बड़ी करने वालों पर लें सख्त एक्शन
1 min read · 3 सप्ताह पहले
रक्षाबंधन पर रिश्तों से आगे बढ़ी इंसानियत, जरूरतमंद बहनों के साथ मनाया खुशियों का पर्व
1 min read · 1 सप्ताह पहले
रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों में मिलावट के विरुद्ध सघन जांच अभियान
1 min read · 1 सप्ताह पहले