अनूपपुर जिले के 15 जलाशयों का किया जा रहा बांध सुरक्षा मूल्यांकन
मुख्य अभियंता वेनगंगा कछार सिवनी के दल द्वारा जलाशयों का निरीक्षण
अनूपपुर जिले के 15 जलाशयों का किया जा रहा बांध सुरक्षा मूल्यांकन
मुख्य अभियंता वेनगंगा कछार सिवनी के दल द्वारा जलाशयों का निरीक्षण
अनूपपुर 07 सितंबर 2026/जल शक्ति मंत्रालय, जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा पुनरुद्धार विभाग के अंतर्गत राष्ट्रीय बांध सुरक्षा प्राधिकरण द्वारा देश के निर्दिष्ट बांधों की सुरक्षा का नियमित मूल्यांकन किया जा रहा है। इसी क्रम में अनूपपुर जिले के 15 स्पेसिफाइड जलाशयों का बांध सुरक्षा मूल्यांकन (CDSE) किया जा रहा है।
राष्ट्रीय बांध सुरक्षा प्राधिकरण द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत जलाशयों की संरचनात्मक स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था एवं विभिन्न तकनीकी पहलुओं का परीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में वेनगंगा कछार, सिवनी के मुख्य अभियंता श्री उदय परसते के नेतृत्व में गठित दल द्वारा जिले के चयनित जलाशयों का निरीक्षण किया जा रहा है।
दल द्वारा जलाशयों की सुरक्षा से संबंधित विभिन्न बिंदुओं का मौके पर परीक्षण कर आवश्यक जानकारी संकलित की जा रही है। बांध सुरक्षा मूल्यांकन का उद्देश्य जलाशयों की वर्तमान स्थिति का तकनीकी आकलन, संभावित जोखिमों की पहचान तथा आवश्यक सुरक्षा उपायों की समीक्षा करना है। निरीक्षण के आधार पर जलाशयों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
जिले में निरीक्षण के लिए चयनित 15 स्पेसिफाइड जलाशयों में जोहिला, कंटूर, नानघाटी, बोहिता, मुनगाटोला, लपटी, जुहिली, बागन, करपा, गिरबी, ताराडढ, लतार, सेमरवार, बेनीबारी एवं पालाडीगवार जलाशय शामिल हैं।
निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता वेनगंगा कछार, सिवनी श्री उदय परसते, अनुविभागीय अधिकारी विद्युत एवं यांत्रिकी श्री नितिन ग्वालवंशी, सिविल श्री शिवराम अहिरवार तथा कार्यपालन यंत्री, जल संसाधन विभाग श्री के. पी. किडयाम के साथ स्टाफ उपस्थित रहे।
Related Stories
रामनगर पुलिस की सफलता: चोरी में प्रयुक्त स्वराज ट्रैक्टर व चोरी गई ट्रॉली 7 दिन में बरामद
1 min read · 6 दिन पहले
प्रदेश में साढ़े 3 लाख मेट्रिक टन मूंग की खरीदी, सीएम डॉ. मोहन बोले- गड़बड़ी करने वालों पर लें सख्त एक्शन
1 min read · 3 सप्ताह पहले
आवास और पेयजल समस्याओं को लेकर इंटक की जन-आक्रोश रैली
1 min read · 1 सप्ताह पहले
*मिशन नींव अंतर्गत सेक्टर परासी एवं अनूपपुर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण संपन्न*
1 min read · एक महीने पहले
*नशे से दूरी है जरूरी 2.0' शुरू, सीएम डॉ. मोहन बोले- कठोर से कठोर से कदम उठाएगी सरकार*
1 min read · एक महीने पहले
किरण घाटी में सड़क पर गिरा पेड़, दो दिन बाद भी नहीं हटाया गया
1 min read · एक महीने पहले