मकान नदी पुल पर मौत को दावत! जलमग्न पुल से जान जोखिम में डालकर गुजर रहे लोग, कलेक्टर की चेतावनी बेअसर
पुल पर एक फीट पानी, आवागमन जारी; विभागीय लापरवाही से कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
मकान नदी पुल पर मौत को दावत! जलमग्न पुल से जान जोखिम में डालकर गुजर रहे लोग, कलेक्टर की चेतावनी बेअसर
पुल पर एक फीट पानी, आवागमन जारी; विभागीय लापरवाही से कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
अनूपपुर। लगातार हो रही बारिश के चलते जिला मुख्यालय से चचाई जाने वाले मार्ग पर स्थित मकान नदी का पुल पूरी तरह जलमग्न हो गया है। पुल के बीचों-बीच तेज बहाव के साथ पानी भरा होने के बावजूद लोग अपनी जान जोखिम में डालकर इस पुल को पार करने को मजबूर हैं। प्रशासन द्वारा बार-बार चेतावनी जारी किए जाने के बावजूद पुल पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
स्थिति तब और गंभीर हो जाती है जब जिला कलेक्टर रत्नाकर झा स्वयं नागरिकों से जलमग्न रपटों और पुल-पुलियों को पार नहीं करने की अपील कर चुके हैं। इसके बावजूद संबंधित विभाग की उदासीनता के कारण न तो पुल पर प्रभावी रोक लगाई गई है और न ही लोगों को वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराया गया है। मजबूरी में दोपहिया और चारपहिया वाहन चालक जान जोखिम में डालकर पुल पार कर रहे हैं।
कलेक्टर रत्नाकर झा ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वर्षाकाल में नदी-नालों, रपटों एवं पुल-पुलियों पर अचानक जलस्तर बढ़ सकता है। ऐसे में जहां भी सड़क या पुल पर पानी बह रहा हो, वहां किसी भी परिस्थिति में उसे पार करने का प्रयास न करें। उन्होंने कहा है कि थोड़ी सी लापरवाही भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। नागरिक यात्रा से पहले मार्ग की स्थिति की जानकारी लें, खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचें तथा बच्चों को जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रखें।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पुल पर आवागमन रोकने, बैरिकेडिंग करने और चेतावनी संकेत लगाने जैसे आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो कभी भी बड़ी जनहानि हो सकती है। लोगों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से तत्काल सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था करने की मांग की है।
Related Stories
रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों में मिलावट के विरुद्ध सघन जांच अभियान
1 min read · 1 सप्ताह पहले
नफीस बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे घुसी, बाल-बाल बचे यात्री
1 min read · 2 सप्ताह पहले
गुरुजनों के सम्मान से सजा शिक्षक दिवस, सकरा में शिक्षकों का हुआ आत्मीय अभिनंदन
1 min read · 2 दिन पहले
अनूपपुर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 10 अधिकारियों के तबादले
1 min read · एक महीने पहले
कमिश्नर ने स्वास्थ्य शिविर का किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
1 min read · एक महीने पहले
सीएम डॉ. यादव ने लॉन्च किया 'दृष्टि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म
1 min read · एक महीने पहले