मुकेश पटेल 9644544570
अनूपपुर। आजाद अध्यापक शिक्षक संघ जिला इकाई अनूपपुर को और अधिक सशक्त, संगठित एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से संगठन में दो महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं। इन नियुक्तियों के तहत शाला केकरपानी में पदस्थ श्री संजय शुक्ला को जिला संगठन मंत्री सह मीडिया प्रभारी तथा शासकीय शाला बैलिया में पदस्थ श्री राजेश जैन को जिला सह-सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संघ के प्रदेशाध्यक्ष श्री भरत पटेल के आदेश, निर्देश एवं मार्गदर्शन तथा जिलाध्यक्ष श्री विश्वासराज शुक्ला द्वारा प्रदत्त संगठनात्मक अधिकारों के तहत दोनों पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया है। संगठन ने उम्मीद जताई है कि नवनियुक्त पदाधिकारी अपनी सक्रियता, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण से संघ की गतिविधियों को गति देंगे।
संजय शुक्ला को जिला संगठन मंत्री सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी मिलने से संगठनात्मक गतिविधियों के विस्तार के साथ ही संघ के कार्यों और शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से सामने रखने में मदद मिलने की उम्मीद है। वहीं, राजेश जैन जिला सह-सचिव के रूप में संगठन की गतिविधियों को मजबूत करने और शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
संघ की ओर से दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गई हैं। संगठन ने विश्वास जताया कि दोनों पदाधिकारी जिले के शिक्षकों की समस्याओं, मांगों और अधिकारों को संगठन के मंच तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।
आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने एकता, संघर्ष, सम्मान और शिक्षक हितों को अपना मूल संकल्प बताते हुए संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावशाली बनाने का आह्वान किया है।
लेखक
NewsDose