अदाणी समूह के चेयरमैन श्री गौतम अदाणी के जन्मदिन पर स्वैच्छिक रक्तदान का आयोजन
294 यूनिट रक्तदान के साथ अदाणी समूह के कर्मचारियों ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी
294 यूनिट रक्तदान के साथ अदाणी समूह के कर्मचारियों ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी
अदाणी समूह के चेयरमैन श्री गौतम अदाणी के जन्मदिन पर स्वैच्छिक रक्तदान का आयोजन
अनूपपुर। अनूपपुर थर्मल एनर्जी (म.प्र) प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वैच्छिक रक्तदान अभियान के तहत 294 यूनिट रिकॉर्ड रक्तदान कर सामाजिक सन्देश दिया है। 24 जून को अदाणी समूह के चेयरमैन श्री गौतम अदाणी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित इस अभियान का उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक लोगों को इस महादान के लिए प्रेरित करना है।
कोतमा तहसील के छतई गांव स्थित अनूपपुर थर्मल एनर्जी (एमपी) प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय परिसर में अनूपपुर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक की टीम के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर में कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 294 यूनिट रक्तदान किया। ब्लड बैंक के पदाधिकारियों ने रक्तदान को "महादान" बताते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में सहायक हो सकता है। उन्होंने लोगों से रक्तदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर कर नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की। कार्यक्रम के समापन पर सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के आयोजन का मुख्य उद्देश्य इसको लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करना है। कई लोग रक्तदान करने से कतराते हैं जबकि इससे कोई हानि नहीं होती बल्कि कई प्रकार के लाभ होते हैं। एक स्वस्थ व्यक्ति को रक्त का दान करते रहना चाहिए। रक्त के अभाव में जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहे व्यक्ति को समय रहते रक्तदान कर जान बचा ली जाए तो उससे बड़ा जीवन में पुण्य का कोई दूसरा कार्य नहीं हो सकता।
Related Stories
नवागत कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने पदभार संभाला
1 min read · एक महीने पहले
सुशासन पर सरकार का जोर, सीएम डॉ. मोहन ने कहा- पारंपरिक हुनर-नवाचारों को बढ़ावा देकर सृजित करें रोजगार
1 min read · 2 सप्ताह पहले
रक्षाबंधन पर 28 अगस्त को जिला जेल में बंदियों को बहनें बांध सकेंगी राखी
1 min read · 1 सप्ताह पहले
कुवैत की कंपनी ज़बेदी अल कुवैत फिशरीज और इंदौर की कामदार्स केयर के बीच एग्रीमेंट
1 min read · 2 महीने पहले
विद्यार्थी नामांकन, अपार आईडी, छात्रवृत्ति, पाठ्य पुस्तक वितरण कार्य की जिला पंचायत सीईओ ने की समीक्षा
1 min read · एक महीने पहले
अनूपपुर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 10 अधिकारियों के तबादले
1 min read · एक महीने पहले