मुकेश पटेल 9644544570

 

अनूपपुर, 5 अक्टूबर 2026 | सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत जिले में जल संरक्षण एवं जलस्रोतों की साफ-सफाई को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कलेक्टर श्री रत्नाकर झा एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अर्चना कुमारी के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न जनपद क्षेत्रों में जनपद स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुए।

 

जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम पंचायत दुलहरा स्थित दूल्हा तालाब, जनपद अनूपपुर के ग्राम पंचायत दैखल के मौहाराटोला शासकीय तालाब, जनपद पंचायत कोतमा के ग्राम पंचायत बेनीबहरा के झुरखी तालाब जलसार तथा जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के ग्राम पंचायत जीलंग स्थित अमृत सरोवर में जलस्रोतों की साफ-सफाई एवं जल संरक्षण से जुड़ी गतिविधियां की गईं।

दुलहरा के दूल्हा तालाब में आयोजित कार्यक्रम में मध्य प्रदेश अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री रामलाल रौतेल शामिल हुए। उन्होंने ग्रामीणों के साथ स्वच्छता श्रमदान किया और पौधरोपण कर जलस्रोतों के संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री राजीव सिंह, सरपंच श्री राम चरण कोल, वीबी जी राम जी योजना के जिला परियोजना अधिकारी श्री दीपक उरमलिया सहित जनप्रतिनिधि, स्थानीय नागरिक, महिलाएं एवं युवा शामिल हुए।

 

‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत जिले की सभी ग्राम पंचायतों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की सहभागिता से जलस्रोतों की साफ-सफाई और जल संरक्षण से संबंधित गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रमों के माध्यम से जलस्रोतों को स्वच्छ रखने और जल संरक्षण के प्रति सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने का संदेश दिया गया।