किरण घाटी में सड़क पर गिरा पेड़, दो दिन बाद भी नहीं हटाया गया

जोखिम उठाकर गुजर रहे वाहन, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

किरण घाटी में सड़क पर गिरा पेड़, दो दिन बाद भी नहीं हटाया गया

किरण घाटी में सड़क पर गिरा पेड़, दो दिन बाद भी नहीं हटाया गया

जोखिम उठाकर गुजर रहे वाहन, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

अनूपपुर। अनूपपुर-अमरकंटक मुख्य मार्ग पर स्थित सिद्ध बाबा मंदिर के नीचे किरण घाटी में बीच सड़क पर गिरा विशाल पेड़ दो दिन बाद भी नहीं हटाया गया है। 18 जुलाई की रात हुई लगातार बारिश के कारण पेड़ सड़क पर गिर गया, जिससे इस महत्वपूर्ण मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया। मार्ग पूरी तरह बंद तो नहीं हुआ, लेकिन सड़क का बड़ा हिस्सा अवरुद्ध होने से वाहन चालकों को जोखिम उठाकर गुजरना पड़ रहा है।

घटना के बाद से ही छोटे-बड़े वाहन सड़क के किनारे बची संकरी जगह से निकलने का प्रयास कर रहे हैं। घाटी क्षेत्र होने के कारण यहां मोड़ भी तीखे हैं, ऐसे में सामने से आने वाले वाहनों की आवाजाही के दौरान दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के मौसम में फिसलन और कम दृश्यता के कारण यह स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है।

राहगीरों और वाहन चालकों ने बताया कि पेड़ गिरने की सूचना संबंधित विभाग और जिला प्रशासन को दी जा चुकी है, लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी इसे हटाने की कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। इससे यात्रियों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और दुर्घटना का खतरा लगातार बना हुआ है।

अनूपपुर-अमरकंटक मार्ग धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रतिदिन इस मार्ग से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, पर्यटक और स्थानीय लोग आवागमन करते हैं। ऐसे में सड़क पर गिरे पेड़ का लंबे समय तक नहीं हटाया जाना संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है।

स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन, एमपीआरडीसी, लोक निर्माण विभाग और वन विभाग से तत्काल पेड़ हटाकर मार्ग को पूरी तरह सुचारु कराने की मांग की है, ताकि किसी संभावित दुर्घटना से पहले स्थिति को सामान्य बनाया जा सके। बारिश का दौर जारी रहने के कारण लोगों का कहना है कि प्रशासन को ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए।

Comments (0)

Sign in to join the discussion

Related Stories