शिक्षक सम्मान समारोह में गुरुजनों का किया सम्मान

गुरु का सम्मान, राष्ट्र निर्माण का आधार

शिक्षक सम्मान समारोह में गुरुजनों का किया सम्मान

 

मुकेश पटेल 9644544570

 

पुष्पराजगढ़, अनूपपुर। शासकीय स्नातक महाविद्यालय, पुष्पराजगढ़ में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से महाविद्यालय के आदरणीय गुरुजनों का सम्मान करते हुए उन्हें स्मृति-चिह्न भेंट किए गए।

कार्यक्रम के दौरान गुरुजनों के योगदान को याद करते हुए कहा गया कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन के पथप्रदर्शक होते हैं। उनका ज्ञान, संस्कार एवं मार्गदर्शन विद्यार्थियों को बेहतर नागरिक और राष्ट्रभक्त बनने की प्रेरणा देता है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री शंकर नायक ने सभी गुरुजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षकों का सम्मान करना विद्यार्थियों का नैतिक दायित्व है। उन्होंने गुरुजनों के स्नेह, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन को समाज और राष्ट्रहित में आगे बढ़ने की प्रेरणा बताया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

 

Comments (0)

Sign in to join the discussion

Related Stories