सेंदुरी में पेयजल संकट से ग्रामीण परेशान, पंचायत की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल
महीने में महज 10-12 दिन पानी की आपूर्ति
सेंदुरी में पेयजल संकट से ग्रामीण परेशान, पंचायत की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल
महीने में महज 10-12 दिन पानी की आपूर्ति,
गुणवत्ता जांच से लेकर आवारा पशुओं की समस्या तक बदहाल व्यवस्था
अनूपपुर। जनपद पंचायत जैतहरी अंतर्गत ग्राम पंचायत सेंदुरी में मूलभूत सुविधाओं और पंचायत की व्यवस्थाओं को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पेयजल व्यवस्था नियमित नहीं है। महीने में अधिकतम 10 से 12 दिन ही पानी मिल पाता है। शेष दिनों में कभी स्टार्टर खराब होने तो कभी अन्य तकनीकी समस्या का हवाला देकर जलापूर्ति प्रभावित रहती है। ग्रामीणों के अनुसार समस्या की जानकारी जिम्मेदारों को दिए जाने के बावजूद समाधान के नाम पर केवल पूछताछ और आश्वासन तक मामला सीमित रह जाता है। पेयजल की गुणवत्ता की भी नियमित जांच नहीं होने से ग्रामीणों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी हुई है। वहीं जल व्यवस्था से जुड़े सेवादार अथवा चौकीदार को समय पर उचित भुगतान नहीं किए जाने की बात भी सामने आ रही है।
ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत के निर्वाचित प्रतिनिधि और सहायक सचिव सहित जिम्मेदारों की विशेष रुचि निर्माण कार्यों में दिखाई देती है, जबकि पेयजल, स्वच्छता और अन्य आवश्यक सेवाओं की ओर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
गांव में पशुओं का जमावड़ा
गांव में बेसहारा पशुओं का भी भारी जमावड़ा बना हुआ है। पशुओं के कारण किसानों की फसलों को नुकसान पहुंच रहा है, लेकिन इनके नियंत्रण अथवा सुरक्षित व्यवस्था के लिए कोई ठोस पहल नजर नहीं आ रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत में व्याप्त अव्यवस्था और कथित मनमानी पर सवाल उठाते हुए संबंधित अधिकारियों से पेयजल आपूर्ति नियमित कराने, पानी की गुणवत्ता की जांच कराने, सेवादारों का भुगतान समय पर करने तथा आवारा पशुओं की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
Related Stories
कक्षा से बनता है राष्ट्र, शिक्षक करता है भविष्य का निर्माण
1 min read · एक दिन पहले
जय अंबे इंडस्ट्रीज में श्रमिकों को न खाना मयस्सर, न शुद्ध पानी
1 min read · 1 सप्ताह पहले
अफ्रीकी व्यापार, सततता और क्षेत्रीय एकीकरण पर अंतरराष्ट्रीय पुस्तक विमर्श
1 min read · 2 सप्ताह पहले
जन विश्वास अभियान के तहत जिला पंचायत सीईओ ने अचलपुर और वृंदावन का किया निरीक्षण
1 min read · 2 सप्ताह पहले
*एक्शन मोड में सीएम डॉ. मोहन यादव, शिकायतें सुनते-सुनते सीएमएचओ सहित तीन को किया सस्पेंड
1 min read · एक महीने पहले
18 लाख की ग्रेवल सड़क पर भ्रष्टाचार के आरोप, मिट्टीयुक्त डस्ट डालने से ग्रामीणों में आक्रोश
1 min read · एक महीने पहले