विकसित भारत@2047 पर अनूपपुर में पीआईबी का वार्तालाप कार्यक्रम, केंद्र सरकार की योजनाओं की दी विस्तृत जानकारी
विकसित भारत@2047 पर अनूपपुर में पीआईबी का वार्तालाप कार्यक्रम, केंद्र सरकार की योजनाओं की दी विस्तृत जानकारी
विकसित भारत@2047 पर अनूपपुर में पीआईबी का वार्तालाप कार्यक्रम, केंद्र सरकार की योजनाओं की दी विस्तृत जानकारी
अनूपपुर, 6 अगस्त 2026। पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), भोपाल द्वारा गुरुवार को अनूपपुर में "विकसित भारत@2047" विषय पर वार्तालाप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY), वीबी-जी राम जी, नई शिक्षा नीति तथा केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी विभागीय अधिकारियों एवं विषय विशेषज्ञों ने मीडिया प्रतिनिधियों के साथ साझा की। कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्र सरकार की योजनाओं की प्रामाणिक जानकारी मीडिया के माध्यम से आमजन तक पहुंचाना रहा।
कार्यक्रम में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अर्चना कुमारी ने विकसित भारत@2047 की परिकल्पना के अनुरूप ग्रामीण विकास, रोजगार सृजन और आधारभूत संरचना को मजबूत बनाने पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि योजना के तहत ग्रामीण परिवारों को प्रत्येक वित्तीय वर्ष में 125 दिनों के रोजगार का प्रावधान है तथा जल संरक्षण, ग्रामीण अधोसंरचना, आजीविका संवर्धन और जलवायु परिवर्तन से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने नल जल योजना संचालन एवं संधारण नियम-2026 तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 की भी विस्तार से जानकारी दी।
पीआईबी भोपाल के निदेशक मनीष गौतम ने स्वागत उद्बोधन में पीआईबी की भूमिका बताते हुए कहा कि यह सरकार और मीडिया के बीच विश्वसनीय सूचना का मजबूत माध्यम है। उन्होंने पत्रकार कल्याण योजना की जानकारी देते हुए बताया कि इसके अंतर्गत मृत्यु, स्थायी दिव्यांगता, गंभीर बीमारी अथवा दुर्घटना की स्थिति में पात्र पत्रकारों एवं उनके परिवारों को एकमुश्त अनुग्रह सहायता प्रदान की जाती है।
केन्द्रीय विद्यालय के प्राचार्य देवेन्द्र कुमार तिवारी ने नई शिक्षा नीति, सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) कानून तथा नीट सहित अन्य राष्ट्रीय परीक्षाओं के पारदर्शी संचालन के लिए किए गए कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता से समझौता करने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
नगर परिषद अध्यक्ष सुनील चौरसिया ने आयुष्मान भारत योजना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मीडिया की जागरूक भूमिका से अधिक से अधिक पात्र नागरिक योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। वहीं जिला समन्वयक आयुष्मान भारत उमंग तिवारी एवं संतोष सिंह ने स्वास्थ्य सेवाओं के 12 प्रमुख स्तंभों की जानकारी दी। महिला सशक्तीकरण अधिकारी मंजूषा शर्मा ने महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न केंद्रीय योजनाओं पर विस्तार से जानकारी साझा की।
कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों ने विभिन्न योजनाओं से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका विषय विशेषज्ञों ने विस्तारपूर्वक समाधान किया। अंत में प्रसार भारती पीटीसी अजीत कुमार मिश्रा ने सभी अतिथियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन मीडिया एवं संचार अधिकारी परितोष दीक्षित तथा केन्द्रीय संचार ब्यूरो के क्षेत्रीय प्रचार सहायक हेमंत मारकवाडे ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में जिले के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।
Related Stories
रक्षाबंधन पर रिश्तों से आगे बढ़ी इंसानियत, जरूरतमंद बहनों के साथ मनाया खुशियों का पर्व
1 min read · 1 सप्ताह पहले
*एक्शन मोड में सीएम डॉ. मोहन यादव, शिकायतें सुनते-सुनते सीएमएचओ सहित तीन को किया सस्पेंड
1 min read · एक महीने पहले
11 लाख की स्वीकृति, खर्च सिर्फ एक लाख! दो तालाबों के जीर्णोद्धार में गड़बड़ी के आरोप, उप सरपंच ने कलेक्टर से की शिकायत
1 min read · एक महीने पहले
खिले किसानों के चेहरे, सीएम डॉ. यादव ने अन्नदाता को दी 3,300 करोड़ से अधिक की सौगात, 82.70 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 4-4 हजार
1 min read · एक महीने पहले
बकान नदी पुल पर मौत को दावत! जलमग्न पुल से जान जोखिम में डालकर गुजर रहे लोग, कलेक्टर की चेतावनी बेअसर
1 min read · एक महीने पहले
मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ
1 min read · 4 सप्ताह पहले