एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय अनूपपुर में प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन आमंत्रित
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय अनूपपुर में प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन आमंत्रित
*एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय अनूपपुर में प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन आमंत्रित*
अनूपपुर / प्राचार्य एकलव्य मॉडल स्कूल अनूपपुर ने जानकारी दी है कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, अनूपपुर द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 7वीं, 8वीं एवं 9वीं में रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु चयन परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस संबंध में इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित अवधि में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
प्राचार्य, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, अनूपपुर ने बताया है कि आवेदन पत्र प्राप्त करने एवं जमा करने की प्रक्रिया 20 जुलाई 2026 से प्रारंभ हो गई है। आवेदन पत्र विद्यालय कार्यालय से प्राप्त कर निर्धारित प्रारूप में भरकर 29 जुलाई 2026 तक कार्यालय में जमा किए जा सकेंगे। प्रवेश परीक्षा का आयोजन 1 अगस्त 2026 को किया जाएगा। परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची का प्रकाशन 3 अगस्त 2026 को किया जाएगा तथा चयनित विद्यार्थियों का प्रवेश 5 अगस्त 2026 से प्रारंभ होगा।
विद्यालय में कक्षा 7वीं, 8वीं एवं 9वीं में बालिका वर्ग की एक-एक रिक्त सीट पर प्रवेश किया जाना है। प्रवेश परीक्षा में अभ्यर्थियों का चयन पूर्णतः मेरिट के आधार पर किया जाएगा। यह प्रवेश प्रक्रिया केवल अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए निर्धारित है। पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की गई है।
Related Stories
रक्षाबंधन पर 28 अगस्त को जिला जेल में बंदियों को बहनें बांध सकेंगी राखी
1 min read · 1 सप्ताह पहले
*विंध्य के लिए ‘भगीरथ’ बने मुख्यमंत्री डॉ. यादव*
1 min read · एक महीने पहले
दिशा की बैठक में दो विधायकों की गैरमौजूदगी ने खड़े किये सवाल
1 min read · एक महीने पहले
जन विश्वास अभियान के तहत जिला पंचायत सीईओ ने अचलपुर और वृंदावन का किया निरीक्षण
1 min read · 2 सप्ताह पहले
ग्राम पंचायत ओढेरा में विशेष लोक अदालत एवं विधिक साक्षरता शिविर आयोजित
1 min read · एक महीने पहले
कीचड़ से त्रस्त सिवनी के ग्रामीणों ने शुरू किया आंदोलन, दी चक्काजाम की चेतावनी
1 min read · 2 सप्ताह पहले