रामनगर पुलिस की सफलता: चोरी में प्रयुक्त स्वराज ट्रैक्टर व चोरी गई ट्रॉली 7 दिन में बरामद
थाना रामनगर पुलिस ने लगभग ₹6.25 लाख का मशरूका किया बरामद
पुलिस अधीक्षक श्री विक्रांत मुराब (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगन्नाथ मरकाम एवं एसडीओपी कोतमा श्रीमती आरती शाक्य के मार्गदर्शन में थाना रामनगर पुलिस को ट्रॉली चोरी के प्रकरण में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम ने चोरी में प्रयुक्त स्वराज ट्रैक्टर एवं चोरी गई ट्रॉली बरामद करते हुए एक विधि-विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया है।
दिनांक 24.08.2026 को ग्राम भलवाही निवासी देव सिंह गोंड (उम्र 56 वर्ष) ने थाना रामनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर उसके घर के बाहर खड़ी ट्रॉली क्रमांक BAF-117319 चोरी कर ले गए हैं। चोरी गए ट्रॉली की कीमत ₹1,25,000 थी। इस संबंध में थाना रामनगर में अपराध क्रमांक दर्ज कर धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लगातार पतासाजी मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच की गई। जांच के दौरान दिनांक 31.08.2026 को चोरी में प्रयुक्त स्वराज ट्रैक्टर (चेसिस नंबर MBNCA49NKSTE43602, वाहन क्रमांक CG 31 C 2790) तथा चोरी गई ट्रॉली विधि-विरुद्ध बालक (परिवर्तित नाम) राजकुमार शर्मा, पिता राकेश शर्मा, उम्र 17 वर्ष, निवासी भेड़वा टोला, थाना भालूमाड़ा के कब्जे से बरामद की गई।
पुलिस ने ट्रैक्टर एवं ट्रॉली को विधिवत जप्त कर अग्रिम विवेचना कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। मामले में अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
Related Stories
जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 6वीं चयन परीक्षा के लिए 31 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
1 min read · एक महीने पहले
अरविंद ग्रुप के ऑनर से मिले सीएम डॉ. मोहन, बोले- रोजगार की दृष्टि से इनका निवेश अहम
1 min read · 3 सप्ताह पहले
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय अनूपपुर में प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन आमंत्रित
1 min read · एक महीने पहले
जय अंबे इंडस्ट्रीज में श्रमिकों को न खाना मयस्सर, न शुद्ध पानी
1 min read · 1 सप्ताह पहले
*जहां हर मिनट उफनता था 25 लीटर पानी, जानें कैसे बनी वो टनल, सीएम डॉ. यादव ने करीब से देखा ड्रीम प्रोजेक्ट*
1 min read · एक महीने पहले
सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान
1 min read · एक महीने पहले