नफीस बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे घुसी, बाल-बाल बचे यात्री
जेसीबी की मदद से बस को सड़क किनारे से निकाला गया
नफीस बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे घुसी, बाल-बाल बचे यात्री
जेसीबी की मदद से बस को सड़क किनारे से निकाला गया
अनूपपुर। जिला मुख्यालय से शहडोल जा रही नफीस कंपनी की बस शनिवार शाम करीब चार बजे चचाई स्थित पावर प्लांट के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा घुसी। बस के सड़क से नीचे उतरते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को नियंत्रित कर लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया और बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित रहे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चचाई पावर प्लांट के समीप बस अचानक अनियंत्रित हुई और सड़क किनारे जाकर फंस गई। गनीमत रही कि बस किसी बड़े अवरोध या गहरी खाई की ओर नहीं गई, अन्यथा गंभीर हादसा हो सकता था। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
बस के सड़क किनारे फंस जाने के कारण उसे निकालने के लिए जेसीबी की मदद ली गई। काफी प्रयास के बाद बस को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। हादसे के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही लगातार बनी रहती है, ऐसे में बस के अनियंत्रित होने की घटना से कुछ देर के लिए चिंता का माहौल बन गया था। चालक की सतर्कता के चलते बड़ा हादसा टल गया।
Related Stories
क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य ने किया जिला चिकित्सालय का निरीक्षण
1 min read · एक महीने पहले
13 दिनों से भोलगढ़ के जंगल में डेरा डाले तीन हाथी, अब हाईवे किनारे पहुंचे, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट
1 min read · एक महीने पहले
अरविंद ग्रुप के ऑनर से मिले सीएम डॉ. मोहन, बोले- रोजगार की दृष्टि से इनका निवेश अहम
1 min read · 3 सप्ताह पहले
राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन नोडल केंद्र की पहल, विद्यार्थियों ने सीखी हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग की बारीकियां
1 min read · 2 सप्ताह पहले
*नशे से दूरी है जरूरी 2.0' शुरू, सीएम डॉ. मोहन बोले- कठोर से कठोर से कदम उठाएगी सरकार*
1 min read · एक महीने पहले
सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 272 करोड़ की यूनिट की सौगात, बदल जाएगी एमपी की सूरत*
1 min read · एक महीने पहले