मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे 193 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण
निवाड़ी जिले को मिलेगी बड़ी विकास सौगात
*मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे 193 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण*
*निवाड़ी जिले को मिलेगी बड़ी विकास सौगात*
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 26 जुलाई को निवाड़ीवासियों को कई सौगात देंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव निवाड़ी जिले में संयुक्त कार्यालय कलेक्ट्रेट भवन के लोकार्पण सहित अधोसंरचना, स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास और ग्रामीण विकास से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लगभग 193 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले कुल 59 विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव निवाड़ी में 46 राजस्व स्टॉफ आवास एवं पृथ्वीपुर में 29 राजस्व स्टॉफ आवासों का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री जिला चिकित्सालय निवाड़ी के 100 बिस्तरीय भवन उन्नयन, ग्राम जेवरा ब्लॉक पृथ्वीपुर में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन, ब्लॉक पृथ्वीपुर में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य भवन, ग्राम सेंंदरी ब्लॉक निवाड़ी में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन एवं संजीवनी क्लिनिक का लोकार्पण करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव लोक निर्माण विभाग, नगरीय प्रशासन विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, आयुष विभाग, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा विभाग के विभिन्न कार्यों का भी लोकार्पण करेंगे।
भूमि-पूजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव लोक निर्माण, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, आयुष, उच्च शिक्षा, कौशल विकास, स्कूल शिक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत होने वाले विकास कार्यों का भूमि-पूजन भी करेंगे।
Related Stories
*नशे से दूरी है जरूरी 2.0' शुरू, सीएम डॉ. मोहन बोले- कठोर से कठोर से कदम उठाएगी सरकार*
1 min read · एक महीने पहले
एमपी टेक ग्रोथ कॉनक्लेव 3.0 में लगभग 40 हज़ार करोड़ के निवेश हुए प्राप्त - मुख्यमंत्री डॉ. यादव
1 min read · एक महीने पहले
अफ्रीकी व्यापार, सततता और क्षेत्रीय एकीकरण पर अंतरराष्ट्रीय पुस्तक विमर्श
1 min read · 2 सप्ताह पहले
*सीएम डॉ. मोहन यादव ने की तारीफ, कहा- देश में सर्वश्रेष्ठ बने मध्यप्रदेश पुलिस*
1 min read · एक महीने पहले
जन विश्वास अभियान के तहत जिला पंचायत सीईओ ने अचलपुर और वृंदावन का किया निरीक्षण
1 min read · 2 सप्ताह पहले
सीएम डॉ. मोहन ने रोपा अशोक का पौधा, बोले- हमारा प्रयास किसानों को मिले एमएसपी से ऊपर दाम
1 min read · 3 महीने पहले