अवकाश के बाद भी सीएमओ पूजा बुनकर हाईकोर्ट में दिखीं
अवकाश और स्थानांतरण को लेकर उठे सवाल, सात दिन बाद भी नही की ज्वाइन
अवकाश के बाद भी सीएमओ पूजा बुनकर हाईकोर्ट में दिखीं
अवकाश और स्थानांतरण को लेकर उठे सवाल, सात दिन बाद भी नही की ज्वाइन
अनूपपुर। नगरपालिका परिषद धनपुरी से नगर परिषद बनगवां राजनगर (अनूपपुर) स्थानांतरण हो चुकी मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) पूजा बुनकर एक बार फिर विवादों के केंद्र में हैं। करोड़ों रुपये की खरीद और वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों के बीच उनका स्थानांतरण किए जाने के बाद भी मामला शांत नहीं हुआ है। अब उनके लंबे अवकाश और हाईकोर्ट जबलपुर में उपस्थिति को लेकर नए सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, सीएमओ पूजा बुनकर ने 9 जून 2026 को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संयुक्त संचालक को आवेदन देकर अपने पिता की गंभीर बीमारी का हवाला देते हुए 10 जून से 15 दिनों के अवकाश की मांग की थी। आवेदन में उल्लेख किया गया था कि उनके पिता का हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में उपचार चल रहा है और उन्हें इलाज के लिए साथ ले जाना अत्यंत आवश्यक है। इसके आधार पर उन्होंने चिकित्सीय दस्तावेज भी संलग्न किए थे।
सात दिनों में नही की कार्यभार ग्रहण
इधर, स्थानांतरण आदेश 3 जून को जारी होने के बाद उन्हें सात दिनों के भीतर नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना था, लेकिन उन्होंने अब तक नई जगह पर ज्वाइन नहीं किया है। इसी बीच शुक्रवार को हाईकोर्ट परिसर में उनकी मौजूदगी की चर्चा ने मामले को और गर्म कर दिया। आरोप लगाए जा रहे हैं कि एक ओर उन्होंने पिता की बीमारी का कारण बताकर अवकाश लिया, वहीं दूसरी ओर स्थानांतरण रुकवाने या उसमें राहत पाने के लिए कानूनी प्रयासों में जुटी हुई हैं।
Related Stories
जिले के सभी विद्यालयों एवं छात्रावासों में पेयजल गुणवत्ता की जांच कराई जाए - कलेक्टर श्री झा
1 min read · एक महीने पहले
किसी भी संस्था की सफलता रातोंरात नहीं मिलती: डायरेक्टर अंकित शुक्ला
1 min read · एक महीने पहले
अनूपपुर जिले के 15 जलाशयों का किया जा रहा बांध सुरक्षा मूल्यांकन
1 min read · 2 घंटे पहले
ग्राम पंचायत ओढेरा में विशेष लोक अदालत एवं विधिक साक्षरता शिविर आयोजित
1 min read · एक महीने पहले
बारिश में बहा निर्माणाधीन पुल का डायवर्सन, आवागमन ठप
1 min read · एक महीने पहले
लामाटोला भूमिगत खदान की पर्यावरण स्वीकृति हेतु लोक सुनवाई सफलतापूर्वक सम्पन्न
1 min read · 2 महीने पहले